सूर्यगढ़ा. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कक्ष में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर की अध्यक्षता सीएचओ के साथ बैठक हुई. इस बैठक में क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने गार्डासिल वैक्सीनेशन लक्ष्य के मुताबिक नहीं होने पर असंतोष जताते हुए इसमें तेजी लाने की सख्त हिदायत दी. सभी सीएचओ को अपने क्षेत्र में हाइपरटेंशन व डायबिटीज से पीड़ित मरीज का सर्वे कर उन्हें इलाज उपलब्ध कराने को कहा गया. ऑनलाइन फॉलोअप में सुस्ती पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने असंतोष जताते हुए इसमें सुधार करने को कहा. आरसीएच-अनमोल पर सभी सीएचओ का आइडी बनाया गया. मौके पर मौजूद प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि सभी सीएचओ प्रत्येक माह इस पर कार्य की ऑनलाइन समीक्षा करेंगे. लक्ष्मीपुर, किरणपुर, अवगिल, पुनाडीह आदि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को राष्ट्रीयकृत बैंक में बैंक खाता खोलने का निर्देश दिया. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि अभी इनका बैंक खाता दक्षिण बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में है. मौके पर एमएनई विकास कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.
टीकाकरण की प्रगति लक्ष्य से पीछे रहने पर जताया असंतोष

टीकाकरण की प्रगति लक्ष्य से पीछे रहने पर जताया असंतोष
Copied link
टीकाकरण की प्रगति लक्ष्य से पीछे रहने पर जताया असंतोष