मेडिकल कचरा का सही तरीके से करें निष्पादन : एसडीओ

एसडीओ प्रभाकर कुमार ने गुरुवार को सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. जहां एसडीओ ने ओपीडी, दवा भंडारण, प्रसव कक्ष व जांच घर की साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया

एसडीओ ने सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण एसडीओ ने साफ सफाई पर जताया असंतोष सूर्यगढ़ा. एसडीओ प्रभाकर कुमार ने गुरुवार को सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. जहां एसडीओ ने ओपीडी, दवा भंडारण, प्रसव कक्ष व जांच घर की साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया. मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया. इस दौरान अस्पताल कर्मियों के द्वारा दवा की उपलब्धता रिकॉर्ड संधारण सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी गयी. एसडीओ ने यहां सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए इसमें सुधार लाने खास कर मेडिकल कचरा का सही तरीके से निष्पादन का निर्देश दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि मीटिंग हॉल एवं दवा भंडारण के सही व्यवस्था नहीं रहने की जानकारी दी. एसडीओ ने चिकित्सक के रोस्टर की जानकारी ली. जहां रोस्टर ड्यूटी के मुताबिक चिकित्सक मौजूद थे. अपने कक्ष में दंत चिकित्सक की उपस्थिति नहीं रहने पर एसडीओ ने इसे लेकर पूछताछ की. मोबाइल कॉल पर दंत चिकित्सक से संपर्क किया गया. दंत चिकित्सक ने लंच पर जाने की बात कही. एसडीओ ने इस बाबत जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. रजिस्ट्रेशन काउंटर का भवन जर्जर रहने से दुर्घटना की संभावना की ओर एसडीओ का ध्यान आकृष्ट किया गया. एसडीओ ने आश्वासन दिया कि यहां भवन निर्माण के लिए आवश्यक पहल की जायेगी. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वाईके दिवाकर, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार, लेखपाल राहुल कुमार, बीसीएम राजेश कुमार प्रमाणिक, यूनिसेफ बीएमसी सौरभ सुमन सहित कई लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >