किऊल नदी पर पुल निर्माण में विलंब के कारण लोगों में बढ़ रहा असंतोष

किऊल नदी में पथला घाट से किऊल गायत्री मंदिर तक आरसीसी पुल का निर्माण में पुल निर्माण विभाग बिहार शरीफ के द्वारा विलंब किये जाने से लोगों में असंतोष पैदा हो रहा है.

पुल निर्माण विभाग बिहार शरीफ कर रहा विलंब

शिलान्यास के बाद टेंडर नहीं होना लोगों के बीच बना है चर्चा का विषय

लखीसराय. किऊल नदी में पथला घाट से किऊल गायत्री मंदिर तक आरसीसी पुल का निर्माण में पुल निर्माण विभाग बिहार शरीफ के द्वारा विलंब किये जाने से लोगों में असंतोष पैदा हो रहा है. कभी लोग इसे चुनावी स्टंट तो कभी विपक्षी इसे एनडीए सरकार की जुमलेबाजी कहते हैं. पिछले लोकसभा चुनाव से ही पुल निर्माण का विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है. कभी कैबिनेट से मंजूरी की बात कही जा रही है तो पिछले छह फरवरी को पुल निर्माण को लेकर रेलवे पुल के बगल में अस्थायी रास्ता के समीप शिलान्यास भी कर दिया गया. जिसके बाद वहां से शिलान्यास बोर्ड को हटा दिया गया. शिलान्यास का ढाई माह बीत जाने के बाद भी धरातल पर वर्तमान में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. हालांकि कुछ दिन पूर्व मिट्टी जांच करायी गयी थी. जिससे लोग अब इसे लोग चुनावी स्टंट भी कहने लगे हैं. लोगों में इस बात की चर्चा होने लगी कि पुल निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना का अंजाम देना कब से शुरू किया जायेगा. फिलहाल तो पुल निर्माण विभाग द्वारा कोई निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं की गयी. जिसके कारण पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया है.

पुल निर्माण से किऊल रोड का बढ़ जायेगा महत्व

किऊल नदी पर पुल निर्माण से किऊल रोड का भी महत्व बढ़ जायेगा. फिलहाल किऊल रोड की दुर्दशा में सुधार किया जा रहा है. किऊल रोड के पश्चिमी साइड घर तोड़कर अतिक्रमण हटाया जा रहा है एवं नाला का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं पूर्वी साइड भी अतिक्रमण हटाकर मामला निर्माण करने से सड़क की चौड़ीकरण बढ़ जायेगी. जिससे कि रामपुर, मानो, अलीनगर, गढ़ी बिशनपुर समेत कई गांवों की बड़ी आबादी को काफी सुविधा होगी. लोग नयी बाजार, सदर अस्पताल, कोर्ट, समाहरणालय एवं जमुई मोड़ आसानी से पहुंच सकते हैं. पुल निर्माण हो जाने से किऊल एवं लखीसराय की दूरियां कम हो जायेगी. चानन, सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय के व्यवसाय में काफी सुधार होगी व्यवसाय में वृद्धि भी होगी.

बोले कार्यपालक अभियंता

इस संबंध में दूरभाष पर पुल निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पुल निर्माण के लिए टेंडर को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. फैसला हो जाने के बाद टेंडर निकाल दिया जायेगा. यह पूछे जाने पर कि फैसला दूसरी जगह से आयेगा. इस पर उन्होंने कहा कि फैसला आ जाने पर जानकारी दे दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >