अनुशासन ही सफलता का है मूलमंत्र : डीईओ

छात्र जीवन में अनुशासित होकर निरंतर अध्ययन से सफलता आवश्य मिलती है. वर्तमान समय प्रतियोगिता का दौर है, जिसमें धैर्य पूर्वक अध्ययन से ही सफलता मिलती है

उच्च विद्यालय जैतपुर में डीईओ ने किया सीआरसी कक्ष का उद्घाटन

इंटरमीडिएट, मैट्रिक व प्रतियोगिताओं में सफल बच्चों को किया सम्मानित

बड़हिया. छात्र जीवन में अनुशासित होकर निरंतर अध्ययन से सफलता आवश्य मिलती है. वर्तमान समय प्रतियोगिता का दौर है, जिसमें धैर्य पूर्वक अध्ययन से ही सफलता मिलती है. छात्रों को प्रत्येक चुनौतियों को अवसर में बदलने की आवश्यकता है. अनुशासन ही सफलता का मूलमंत्र है. उक्त बातें सोमवार को उच्च विद्यालय जैतपुर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में लखीसराय डीईओ यदुवंश राम ने कही. प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक पीयूष कुमार झा ने किया. इस अवसर पर इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा 2026 में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व विद्यालय द्वारा आयोजित कबड्डी, पेंटिंग, रंगोली, निबंध आदि प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को मेडल व पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत व बिहार गीत पर भाव नृत्य की प्रस्तुति दी. इस अवसर पर बीडीओ सह बीईओ प्रतीक कुमार, शिक्षक रजनीश कुमार, ममता कुमारी, अन्नु कुमारी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के बाद डीईओ ने सीआरसी कक्ष का उद्घाटन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >