विभिन्न विभागों को कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में शुक्रवार को एसडीओ प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक की गयी

एसडीओ की समीक्षा बैठक में जन समस्याओं पर मंथन

बड़हिया. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में शुक्रवार को एसडीओ प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक की गयी. इसमें विकास कार्यों, जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक की शुरुआत पूर्व की बैठकों में उठायी गयी समस्याओं और उनके समाधान की दिशा में किये गये कार्यों की समीक्षा से की गयी. समीक्षा में सामने आया कि पीएचईडी से संबंधित शिकायतों में कमी आयी है, जबकि बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान में और तेजी लाने की जरूरत है. वहीं जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, नल-जल योजना, जर्जर विद्यालय भवन, पंचायत भवनों में फर्नीचर की कमी, सोलर लाइट व्यवस्था, कृषि कार्य के लिए बिजली आपूर्ति तथा भूमिहीन विद्यालयों के भवन निर्माण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि रजनीश कुमार ने सड़क संपर्क पथ, कृषि विकास, बासगीत पर्चा प्राप्त परिवारों के लिए भूमि पर मिट्टी भराई समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की मांग रखी. वहीं अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों पर सीओ राकेश आनंद को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. रोजगार सृजन की दिशा में जीविका बीपीएम ने मिनी पेट्रोल पंप स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का प्रस्ताव रखा. बैठक के बाद एसडीओ ने कहा कि नियमित मासिक समीक्षा बैठकों का सकारात्मक असर दिखने लगा है. उन्होंने बताया कि पीएचईडी से जुड़ी समस्याओं में कमी आयी है और शेष खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए विभागीय टीम को जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में बीडीओ प्रतीक कुमार सहित सभी विभागों के पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >