लखीसराय: 23 सितंबर को मनेगी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती, प्रज्ञा विद्या विहार में सजेगा भव्य कवि सम्मेलन

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती के अवसर पर लखीसराय में 23 सितंबर को प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस साहित्यिक आयोजन में कई नामचीन कवि और साहित्यकार शिरकत करेंगे।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर लखीसराय में 23 सितंबर, बुधवार को भव्य जयंती समारोह-सह-कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. पुरानी बाजार, वार्ड नंबर 09 स्थित प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल परिसर में होने वाले इस साहित्यिक आयोजन में जिले और आसपास के क्षेत्र के कई नामचीन कवि एवं साहित्यकार शामिल होंगे. कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यिक विधाओं की प्रस्तुतियां होंगी.

दिनकर की जयंती पर जुटेंगे कवि और साहित्यकार

कार्यक्रम का आयोजन प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल के निदेशक रंजन कुमार एवं प्रज्ञा विद्या विहार परिवार की ओर से किया जा रहा है. वहीं संझाबाती पत्रिका के संपादक हेमंत कुमार कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं.

आयोजकों के अनुसार समारोह का उद्देश्य राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के साहित्यिक योगदान को याद करने के साथ स्थानीय साहित्य और रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है.

कई नामचीन रचनाकार करेंगे शिरकत

समारोह में डॉ. नूतन सिंह, नरेंद्र प्रसाद सिंह, उदय शंकर शर्मा, उमेश बहादुरपुरी, दशरथ महतो, प्रो. राजेंद्र राज, दयाशंकर सिंह ‘बेधड़क’, जितेंद्र चैतन्य, कृष्ण कुमार ‘भट्टा’, आनंद शंकर, अभिमन्यु प्रजापति, रंजीत ‘दुधू’, सुरेंद्र कुमार सिद्धार्थ, गौतम कुमार ‘सरगम’, भोला पंडित, मुंद्रिका प्रसाद सिंह तथा उमेश प्रसाद उमेश सहित कई कवि-साहित्यकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे.

वीर रस से हास्य-व्यंग्य तक होंगी प्रस्तुतियां

कवि सम्मेलन में साहित्य की विभिन्न विधाओं का रंग देखने को मिलेगा. वीर रस की रचनाओं के साथ हास्य और व्यंग्य, गीत एवं गजल, जनवादी तथा प्रकृति प्रेमी रचनाओं की प्रस्तुतियां होंगी. इसके अलावा मगही भाषा की प्रस्तुतियां और नाटक से जुड़े कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.

साहित्य प्रेमियों को कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण

आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों, प्रबुद्ध जनों और क्षेत्रवासियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से दिनकर की साहित्यिक विरासत को याद करने के साथ नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >