डायल 112 के सिपाही पर गंभीर आरोप, किराये के कमरे में महिला मिलने से हड़कंप

डायल 112 में तैनात एक सिपाही के किराये के कमरे में महिला के पाए जाने से सनसनी फैल गई. महिला ने सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हलसी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हलसी (लखीसराय). मोहद्दीनगर चौक के पास बुधवार देर रात डायल 112 में तैनात सिपाही सोनू कुमार के किराये के कमरे में एक महिला के पाए जाने से अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने के बाद हलसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार फिलहाल दोनों पक्षों के बयान और किसी आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

पति और सास से मारपीट की शिकायत को लेकर करती थी फोन

जानकारी के अनुसार महिला हलसी थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है. बताया गया कि पति और सास द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत को लेकर वह अक्सर डायल 112 पर फोन करती थी. इसी दौरान उसकी बातचीत डायल 112 में तैनात सिपाही सोनू कुमार से शुरू हुई.

महिला ने वीडियो में लगाया गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला ने आरोप लगाया है कि सिपाही सोनू कुमार उसे देर शाम गांव के पुल के समीप से बाइक पर बैठाकर अपने किराये के कमरे पर लाया था. महिला ने कथित तौर पर संबंध बनाने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

सिपाही ने महिला को खुद लाने से किया इनकार

सिपाही सोनू कुमार ने महिला को खुद बाइक से कमरे पर लाने के आरोप से इनकार किया है. उसके अनुसार महिला पूर्व के एक मामले में दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तारी की सिफारिश कराने के उद्देश्य से अचानक उसके कमरे पर पहुंची थी. सिपाही ने बताया कि महिला के आने की सूचना उसने थाने को नहीं दी थी.

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

घटना की सूचना मिलने के बाद एसआई अमृता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. वहां कमरे के बाहर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जानकारी ली.

आवेदन मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि फोन पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया था. कमरे में सिपाही सोनू कुमार और महिला दोनों मौजूद मिले. उन्होंने कहा कि महिला की ओर से आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल महिला द्वारा थाने में आवेदन लिखने की प्रक्रिया चल रही थी.

Also Read: बिहार में 500 करोड़ की लागत से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, BCCI कराएगा निर्माण, CM सम्राट ने बताया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By केशव कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >