पॉपुलर चौक के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग

पॉपुलर चौक के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग

पीरीबाजार. स्थानीय थाना क्षेत्र के कजरा धरहरा मुख्य मार्ग के बबुआ बाजार के समीप पॉपुलर चौक के पास स्थानीय लोगों की मांग स्पीड ब्रेकर बनाने की हो रही है. लोगों का मानना है कि पॉपुलर चौक के पास स्पीड ब्रेकर बनाना अति आवश्यक है, क्योंकि पॉपुलर चौक के पास तीन रास्ते मिलती है. एक रास्ता मध्य विद्यालय रामपुर से आता है तो दूसरा रास्ता लोसघानी एवं पीरी बस्ती होते हुए पॉपुलर चौक को जोड़ता है. साथ ही आये दिन बच्चे, वृद्ध, महिलाएं एवं स्कूली छात्र छात्राएं उक्त दोनों सड़कों से आवागमन करते हैं. साथ ही चौराहे पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग बाजार करने आते हैं. जिसके कारण भीड़ लगी रहती है. चौक के निकट ही कई निजी स्कूलों तथा कोचिंग क्लासेस है. जिसमें बच्चे एवं सीनियर क्लास के छात्र-छात्राओं का आवागमन बना रहता है. भीड़ भाड़ के चलते कई बार इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद भी बाइक, वाहन सवार बिना देखे फर्राटे भरते नजर आते हैं. स्थानीय लोगों को कहना है कि स्थानीय प्रशासन की मदद से उक्त जगह पर स्पीड ब्रेकर बनवाना अति आवश्यक है. स्पीड ब्रेकर होने के बाद वाहन पर कंट्रोल भी होगा. साथ ही साथ लोगों को उक्त सड़क में आवागमन की सुविधा में भी आसानी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >