खिलाड़ियों ने ब्लॉक मैदान परिसर में वाटर कूलर लगाने की मांग

खिलाड़ी जगदीशपुर निवासी राजा समेत कई खिलाड़ियों ने नगर परिषद प्रशासन व डीएम को सामूहिक रूप से आवेदन देकर सूर्यगढ़ा ब्लाॅक परिसर में वाटर कूलर लगाने की मांग की है.

मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा ब्लाॅक परिसर में खिलाड़ी जगदीशपुर निवासी राजा समेत कई खिलाड़ियों ने नगर परिषद प्रशासन व डीएम को सामूहिक रूप से आवेदन देकर सूर्यगढ़ा ब्लाॅक परिसर में वाटर कूलर लगाने की मांग की है. लोगों को गर्मी का दस्तक देते ही ब्लाॅक परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी महसूस हो रही है. आवेदन में बताया गया है कि ब्लॉक मैदान परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय युवक-युवतियां व खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं. इसके अलावा सरकारी कार्य से आने वाले लोगों की भी यहां काफी भीड़ रहती है. बावजूद इसके शुद्ध पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. गर्मी के दिनों में यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है. युवाओं का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर वे पिछले कई महीनों से प्रयासरत हैं. 10 जून 2025 को भी नगर परिषद अध्यक्ष को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पायी. इससे स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त है. कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को आवेदन देने के बावजूद हर बार केवल आश्वासन ही मिला है. आवेदन में नगर परिषद अध्यक्ष, उपसभापति, वार्ड पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी से मांग की गयी है कि ब्लॉक मैदान परिसर में अविलंब वाटर कूलर स्थापित कराया जाय. साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए पनशाला खोलने की भी मांग की गयी है, ताकि खिलाड़ियों और आम लोगों को राहत मिल सके. युवाओं का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनों करने को मजबूर नहीं होना पड़े, इससे पहले ही नगर परिषद प्रशासन व जिला प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि ब्लॉक परिसर में जल्द से जल्द वाटर कूलर लगवाने की पहल की जाय. इस संबंध में नगर परिषद चेयरमेन रूपम देवी प्रतिनिधि सजन कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा ब्लाॅक परिसर में खिलाड़ियों द्वारा वाटर कूलर लगाने का बहुप्रतीक्षित मांग प्रोसेस में है. अप्रैल के बाद मांग को पूरी कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >