कोरोना काल में बंद ट्रेनों का कछियाना हॉल्ट पर ठहराव की मांग

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर किऊल-गया रेलखंड के कछियाना रेलवे हाल्ट पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग की है

लखीसराय. केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर किऊल-गया रेलखंड के कछियाना रेलवे हाल्ट पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग की है. उन्होंने ग्रामीणों के संयुक्त आवेदन को पत्र के साथ संलग्न किया है. ग्रामीणों ने मांग की है कि गाड़ी संख्या 53623/53624 किऊल-गया पैसेंजर 53615/53616 जमालपुर-गया पैसेंजर 63355/63356 किऊल-गया मेमू 63615/63616 झाझा-गया मेमू 53403/53404 रामपुर हाट-गया पैसेंजर 63623/63624 किऊल-गया मेमू और 53627/53628 किऊल-गया पैसेंजर का ठहराव फिर से शुरू किया जाय. कोरोना काल से इन ट्रेनों का ठहराव कछियाना हॉल्ट पर बंद कर दिया गया था. इसके कारण आसपास के चार-पांच गांवों के सैकड़ों यात्रियों को रोजाना सफर में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि वे इन ट्रेनों से रोजाना विभिन्न स्टेशनों के लिए यात्रा करते थे. ललन सिंह ने पत्र में लिखा है कि जनहित में इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाय और पूर्व मध्य रेलवे के किऊल-गया रेलखंड के कछियाना हाल्ट पर इन ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू करने का आदेश दिया जाय. पत्र की प्रति श्री निवास एवं अन्य ग्रामीणों को भी भेजी गयी है. पत्र 30 अप्रैल 2025 को जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >