सूर्यगढ़ा प्रखंड प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री से की ट्रेनों के ठहराव की मांग

कोरोना महामारी के दौरान कजरा रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से हटाया गया था, जो कोरोना महामारी खत्म होने के वर्षों बीत जाने के बाद भी पुनः बहाल नहीं हुआ.

कजरा. कोरोना महामारी के दौरान कजरा रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से हटाया गया था, जो कोरोना महामारी खत्म होने के वर्षों बीत जाने के बाद भी पुनः बहाल नहीं हुआ. इससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी मांग को लेकर सूर्यगढ़ा प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी ने भारत सरकार के पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्यपालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को आवेदन सौंपा. जिसमें कोरोना काल में ट्रेन ठहराव को हटाने से आमजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसे लेकर कजरा स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग किया. सूर्यगढ़ा प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी ने मंत्री से आग्रह किया कि वे इस विषय को केंद्र सरकार में रेल मंत्री के समक्ष रखें. वहीं मंत्री श्री सिंह ने स्वयं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र भेजकर कजरा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल में हटाये गये ट्रेनों के ठहराव की सेवा पुन: बहाल करने की मांग की है. मंत्री श्री सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि लखीसराय जिला अंतर्गत कजरा क्षेत्र के लोग रेलवे पर ही निर्भर हैं. जिसमें बड़े से लेकर छोटे व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जिसे लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेनों के ठहराव को पुनः बहाल करने की अपील की. जिसे देखते हुए स्थानीय जनता को एक नयी उम्मीद की किरण जगी है. क्षेत्रवासियों ने प्रखंड प्रमुख की इस पहल पर सराहना करते हुए उम्मीद जतायी है कि उनकी पुरानी मांग अब पूरी होगी. वहीं अब सभी लोगों की निगाहे रेल मंत्री की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >