कजरा स्टेशन में मुख्य ट्रेनों के ठहराव की मांग

मुख्यमंत्री के कजरा दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रम में श्रीकिशुन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान ने स्थानीय समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया

कजरा मुख्यमंत्री के कजरा दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रम में श्रीकिशुन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान ने स्थानीय समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने मुख्यमंत्री के मंच से ही कजरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी. कहा कि कजरा रेलवे स्टेशन इलाके का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, लेकिन यहां लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं है. इसके कारण स्थानीय लोगों, खासकर छात्रों, मरीजों और रोजी-रोटी के लिए बाहर जाने वाले मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि अगर कजरा स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हो जाय, तो क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. स्थानीय लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठने से अब इसके समाधान की उम्मीद जगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >