फोर लेन के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण पर रोक की मांग

मोकामा-मुंगेर फोर लेन सड़क व चौतरफा पुल निर्माण के लिए जिला पुलिस एवं आसपास के घनी आबादी वाले रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को रोकने को लेकर डीएम पत्र सौंपा गया

व्यवसायियों ने इस ओर से सड़क बनने पर होगा भारी नुकसान

लखीसराय

मोकामा-मुंगेर फोर लेन सड़क व चौतरफा पुल निर्माण के लिए जिला पुलिस एवं आसपास के घनी आबादी वाले रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को रोकने को लेकर डीएम पत्र सौंपा गया. पत्र में कहा कि प्रस्तावित फोन एवं चौतरफा पुल निर्माण परियोजना के अंतर्गत लखीसराय पुलिस लाइन एवं उसके आसपास के अत्यंत घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित रिहायशी मकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाइयां, निजी अस्पताल, धार्मिक स्थल आदि को भूमि अधिग्रहण के लिए चिन्हित किया गया है. इन इकाइयों में से अधिकांश बैंक ऋण एवं भारत सरकार तथा बिहार सरकार के विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के अंतर्गत के लिये गये ऋण से संचालित है, जिनकी कुल पूंजी एवं ऋण राशि करोड़ों रुपये में है. व्यवसायियों ने कहा कि इस ओर से भूमि अधिग्रहण होने से हजारों परिवारों को बेघर होने की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी, उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा वस्तुस्थिति की निष्पक्ष जांच करायी जाय तो यह स्पष्ट होगा कि प्रस्तावित मार्ग से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर कृषि क्षेत्र उपलब्ध है, जहां से फोर लेन सड़क एवं पुल का निर्माण अपेक्षाकृत कम लागत में बिना किसी बड़े सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी विवाद के किया जा सकता है.पत्र लिखने वालों में दिलीप कुमार, सुनील साव, शंकर प्रसाद, राजेश कुमार, महेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, नवीन कुमार, संजय कुमार, मनोज साव, राजेंद्र साव, कंचन कुमारी, मंजीत कुमार, सुमन कुमार, ज्ञान स्वरूप, विजय कुमार, सुमन कुमार, मंजीत कुमार सहित अन्य शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >