जिला माध्यमिक शिक्षक संघ ने की विद्यालय संचालन समय में परिवर्तन की मांग

गर्मी को देखते हुए विद्यालय संचालन को लेकर दिये गये निर्देश पर समय में थोड़ा और फेरबदल करने की मांग की है.

लखीसराय. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार भारती ने जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा गर्मी को देखते हुए विद्यालय संचालन को लेकर दिये गये निर्देश पर समय में थोड़ा और फेरबदल करने की मांग की है. श्री भारती के अनुसार शैक्षणिक व्यवस्था हर विद्यालय में 12.20 बजे तक संचालित होती है और 12:30 बजे तक शिक्षक रहकर अन्य कार्य करते हैं. तो गर्मी को देखते हुए 11:30 बजे बच्चों की छुट्टी देने संबंधित इस पत्र को निकालने का कोई खास औचित्य ही नहीं है. उन्होंने डीएम से आग्रह किया है कि शैक्षणिक व्यवस्था 10:30 तक एवं अन्य व्यवस्था के लिए शिक्षकों को 11:00 तक रखने की कृपा की जाय. अर्थात 11:00 बजे तक विद्यालय बंद कर दिया जाय, तभी शिक्षक और छात्र सभी सुरक्षित रहेंगे. जब तक विद्यालय खुला रहता है तब तक बच्चे विद्यालय में रहते हैं. क्योंकि कुछ ना कुछ कार्यक्रम चलते रहता है और गर्मी के कारण बच्चे और शिक्षक शिक्षिकाएं भी काफी संख्या में बीमार पड़ रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं. इन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की जान माल को सुरक्षित रखने के लिए एवं कार्य दक्षता बरकरार रखने के लिए विद्यालय 11:00 बजे तक बंद कर देने से संबंधित पत्र निर्गत किया जाय. इन्होंने अपने कथन पर बल देते हुए कहा कि पूर्व में भी गर्मी के दिनों में विद्यालय संचालन का समय 6 बजे सुबह से 11 बजे अपराह्न तक ही रहता था. यह ज्यादा उपयुक्त होगा क्योंकि अगर गर्मी के कारण शिक्षक बीमार होते हैं तो छुट्टी पर चले जायेंगे और विद्यालय की कार्य व्यवस्था प्रभावित हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >