नाद में डूबने से एक वर्षीय बालक की मौत

लखीसराय जिले के चानन में हुई घटना

चानन. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदर पंचायत के गोबरदाहा कोड़ासी निवासी मनोज चौरसिया के एक वर्षीय पुत्र गौरव कुमार की नाद में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम जब परिजन जानवरों को चारा देने गये, तो देखा कि गौरव कुमार नाद के पानी में तैर रहा था. घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आनन-फानन में उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसकी जानकारी मृत बच्चे की चाची भारती देवी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >