बड़हिया अंचल कार्यालय बड़हिया में बुधवार को जिला के डीसीएलआर राहुल कुमार ने पहुंचकर विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की. मासिक निरीक्षण के तहत उन्होंने आवश्यक पंजिकाओं का अंकेक्षण किया. अधिकारियों ने लंबित मामलों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गयी. मौके पर सीओ राकेश आनंद, बीडीओ प्रतीक कुमार, आरओ जयकुमार एवं नाजीर सुदेश कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. डीसीएलआर राहुल कुमार ने बताया कि यह नियमित मासिक निरीक्षण है, जिसके तहत प्रत्येक माह अलग-अलग अंचलों में कार्यों की समीक्षा की जाती है. साथ आवश्यक दिशा-निर्देश अंचलाधिकारी को दिये जायेंगे, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित हो सके. इधर, अंचलाधिकारी राकेश आनंद ने बताया कि राजस्व कर्मियों की जारी हड़ताल के कारण कई कार्य प्रभावित हुए हैं. हालांकि उपलब्ध संसाधनों के साथ लंबित मामलों के निपटारे का प्रयास लगातार जारी है. ज्ञात हो कि विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मी पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं.
डीसीएलआर का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों की हुई समीक्षा

डीसीएलआर का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों की हुई समीक्षा
Copied link
अंचल कार्यालय बड़हिया में बुधवार को जिला के डीसीएलआर राहुल कुमार ने पहुंचकर विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की