लखीसराय में भव्यता के साथ मनी दानवीर भामाशाह जयंती

साहू समाज लखीसराय द्वारा रविवार को दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनायी गयी.

लखीसराय. साहू समाज लखीसराय द्वारा रविवार को दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गयी. इसमें समाज के सैकड़ों लोग ढोल-नगाड़ों, घोड़े और सजे-धजे रथों के साथ शामिल हुए. यात्रा का शुभारंभ केआरके मैदान से हुआ, जो बाजार समिति होते हुए शिवम मैरिज हॉल तक पहुंची. पूरे मार्ग में श्रद्धालु भामाशाह के जयकारे लगाते रहे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, दिनेश प्रसाद, गोपी साहू, साहू समाज के वरिष्ठ सदस्य सनोज साहू, ओम प्रकाश साहू एवं राजेश साहू ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि सांसद ढुल्लू महतो ने अपने संबोधन में दानवीर भामाशाह के जीवन मूल्यों को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति के लिए समर्पित था. उन्होंने कहा कि साहू समाज के वंशज होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि समाज के उत्थान और देश की प्रगति में अपना योगदान दें. सांसद महतो ने लखीसराय में साहू समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि यहां की ऊर्जा और उत्साह से एक अनूठी अनुभूति हो रही है. उन्होंने युवा पीढ़ी को भामाशाह के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा भी दी. सांसद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तेली समाज से आते हैं और आज वे विश्व के सबसे शक्तिशाली नेताओं में शुमार हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है और भारत को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दिलायी है. सांसद महतो ने कहा कि साहू समाज के लोग अक्सर आलोचना और तिरस्कार का सामना करते रहे हैं, लेकिन जब भी राष्ट्र ने पुकारा, हमारे समाज के वीरों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है. चाहे वह दान हो, बलिदान हो या सेवा. उन्होंने जोर देकर कहा कि साहू समाज के लोग हमेशा धर्म और नैतिकता के पथ पर अडिग रहे हैं. भामाशाह जयंती पर महतो ने सभी उपस्थित जनों से आह्वान किया कि साहू समाज को और अधिक संगठित करें तथा अन्य समाजों को भी जोड़कर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने का संकल्प लें. इस भव्य आयोजन में जिले के कोने-कोने से साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे. उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में विकास आनंद, मदन साव, रुपेश साव, पूनम कुमारी, गोपी साहू, अनिल साहू, लक्ष्मण साहू, विजय साव, रविवार राज, विजय स्नेही सहित कई समाजसेवी शामिल रहे. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में अद्भुत उत्साह और समर्पण देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >