बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

थाना क्षेत्र के राजघाट कोल के पास पक्की सड़क पर बाइक व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी

कजरा.

थाना क्षेत्र के राजघाट कोल के पास पक्की सड़क पर बाइक व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. हादसा उस समय हुआ जब लखना गांव निवासी सुंदर चौधरी का पुत्र महेंद्र चौधरी साइकिल से घास लाने जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कजरा थानाध्यक्ष राजवर्धन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को बरामद कर लिया है. बाइक चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >