एचआइवी, सिफलिस व हेपेटाइटिस नियंत्रण को लेकर सीएस ने की बैठक

एचआइवी, सिफलिस व हेपेटाइटिस नियंत्रण को लेकर सीएस ने की बैठक

निजी स्वास्थ्य संस्थान से सहयोग का किया गया आग्रह

लखीसराय. सदर अस्पताल के सभागार में बुधवार को सिविल सर्जन डॉ जेपी सिंह के अध्यक्षता में जिला एड्स बचाव व नियंत्रण इकाई की बैठक हुई. इसमें जिले विभिन्न प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान संचालक से सहयोग करते हुए एचआइवी, सिफलिस व हेपेटाइटिस से संबंधित आंकड़ों को स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली एचएमआइएस पोर्टल पर नियमित रूप से प्रतिवेदित करने व एचआइवी संक्रमित संदिग्ध मरीज की पुष्टि जांच व समुचित रेफरल सेवा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. निजी संस्थान को निर्देश दिया गया कि वे एचएमआइएस व राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम एनवीएचसीपी पोर्टल पर नियमित रूप से डेटा अपलोड करें. अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित संस्थान को पुनः लिखित पत्र व व्हाट्सएप के माध्यम से अनुस्मारक भेजे जाने का जानकारी दी गयी. सीएस ने बताया कि एचआइवी संदिग्ध मामलों की सूची तैयार कर उनकी साप्ताहिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी संक्रमित व्यक्तियों को एसए-आईसीटीसी केंद्र से जोड़कर पुष्टि जांच कराने व एआरटी केंद्र के समन्वय से समुचित इलाज व परामर्श सेवा उपलब्ध कराने पर बल दिया गया. इसके अलावा सभी गर्भवती महिला की अनिवार्य सिफलिस जांच व पॉजिटिव मामलों के समय पर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. स्क्रीन पॉजिटिव मामलों की एनवीएसपी पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टि, ट्रूनेट के माध्यम से वायरल लोड जांच सुविधा को सुदृढ़ करने एवं हर माह की चार तारीख तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया. क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने, डीएपीसीयू टीम द्वारा नियमित क्षेत्रीय भ्रमण एवं समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति की निगरानी करने का निर्णय लिया गया. मौके पर डॉ श्रीनिवास शर्मा, डीएस डॉ कुमार अमित, एचआईवी एड्स इकाई डीपीएम अरविंद कुमार राय एवं लिपिक मनोरंजन कुमार सहित विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थान केंद्र संचालक व प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >