किऊल से प्रयागराज के लिए भाया गया खुली ट्रेन
एसडीओ व साइबर थानाध्यक्ष सह प्रभारी एसडीपीओ ने भीड़ का लिया जायजा
लखीसराय. किऊल से प्रयागराज जाने के लिए पांच बजे ट्रेन एक नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी की गयी. आधा घंटा बाद ट्रेन को एक नंबर से रवाना किया गया. प्रयागराज के लिए बुधवार को 11 बजे दिन में खोलने के लिए समय तय किया गया था लेकिन अपरिहार्य कारण से ट्रेन पांच बजे शाम को किऊल स्टेशन पर खड़ी की गयी. 11 बजे दिन के समय होने के कारण श्रद्धालुओं ने सुबह आठ बजे से ही आना शुरू कर दिया था. आरपीएफ एवं स्थानीय समाजसेवी द्वारा की रेलवे इंस्टीच्यूट के मैदान में प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन चढ़ने के लिए पहुंचे लोगों को बैठाने एवं पानी पीने आदि की व्यवस्था की गयी. वहीं आरपीएफ द्वारा हेल्पलाइन केंद्र लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रहा था. भीड़ को लेकर एसडीओ चंदन कुमार, प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर थाना के थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, जीआरपी के पुलिस अधिकारी जायजा लेते नजर आ रहे थे. लोगों को बताया जा रहा था कि ट्रेन अब 11 बजे दिन के बदले शाम 5:00 बजे किऊल से खुलेगी.
सुबह आठ बजे से किऊल जंक्शन पहुंचने लगे लोग
बुधवार को किऊल से प्रयागराज जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा के बाद से ही लोगों में प्रयागराज जाने की खुशी देखी गयी. ट्रेन को पूर्वाहन 11 बजे किऊल जंक्शन से परिचालन का समय निर्धारित किया गया लेकिन उसकी समय शाम पांच कर दिया गया. वहीं कइ लोगों को समय की जानकारी नहीं होने के कारण सुबह आठ बजे से ही किऊल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी. रेलवे प्लेटफॉर्म सहित बाहर की सड़कों पर भी यात्रियों भीड़ खचाखच भरी हुई थी. कुंभ मेला को लेकर पिछले कई दिनों से किऊल स्टेशन के सभी अप प्लेटफॉर्म यात्रियों से खचाखच भरा रहता है. कई यात्रियों को भीड़ के कारण ट्रेन को छोड़ना पड़ा. मंगलवार को भीड़ के कारण एक दो यात्री बेहोश होकर ट्रेन के अंदर ही गिर पड़े, जिसे आरपीएफ ने ट्रेन से बाहर निकाल कर होश में लाया एवं घर भेजा है.विक्रमशिला एक्सप्रेस को किया गया रद्द
लखीसराय. किऊल होकर गुजरने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस को बुधवार को अप से रद्द कर दिया गया. वहीं डाउन से ब्रह्मपुत्र मेल, अकालतख्त एवं विभूति एक्सप्रेस आठ से 10 घंटे विलंब से चली. एक तरफ कुंभ मेला को लेकर यात्रियों की भारी भीड़ बढ़ी है. वहीं दूसरी ओर ट्रेन के काफी विलंब होने के कारण यात्रियों की परेशानी भी काफी बढ़ गयी है. सबसे अधिक परेशानी आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को झेलनी पड़ रही है. यात्री काफी परेशान हो उठे, जब आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सूरत, मुंबई आदि जाने वाले यात्रियों को अगर इमरजेंसी है, तभी यात्रा करें, अन्यथा कुंभ मेला के बाद ही टिकट आरक्षित करायें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
