भाकपा ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

स्मृति शेष कॉ राजेंद्र सिंह उर्फ राज बाबू के श्राद्ध कर्म पर रामबदन यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया.

सूर्यगढ़ा. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाम्हो अकहा कुरहा अंचल परिषद की ओर से स्मृति शेष कॉ राजेंद्र सिंह उर्फ राज बाबू के श्राद्ध कर्म पर रामबदन यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उनके सुपुत्र मुरारी सिंह, श्याम किशोर सिंह ने पिता के विरासत लाल झंडा को कंधा देते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने अपने दिवंगत साथी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की. अपने संबोधन में अंचल मंत्री कॉ अशोक सिंह ने कहा कि अकबरपुर बरारी पंचायत के लंबे समय तक शाखा मंत्री एवं मटिहानी अंचल से लेकर शाम्हो अकहा कुरहा अंचल परिषद के सक्रिय सदस्य के रूप में कामरेड राज बाबू काम करते रहे. कॉ राज बाबू को लाल सलाम, हम तुम्हारे अरमानों को मंजिल तक पहुंचायेंगे, कॉ राज बाबू अमर रहे जैसे गगन भेदी नारों के साथ सभा समाप्ति की घोषणा अध्यक्ष कॉ रामबदन यादव के द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >