कड़ी धूप से प्रभावित होने लगी है मकई की फसल, चिंतित किसान

प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत अवगिल, किरणपुर, खावा, झपानी, बंशीपुर, मिल्की सलारपुर रसूलपुर के हजारों एकड़ जमीन में लगायी गयी मकई की फसल कड़ी धूप से प्रभावित हो रही है.

मेदनीचौकी. प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत अवगिल, किरणपुर, खावा, झपानी, बंशीपुर, मिल्की सलारपुर रसूलपुर के हजारों एकड़ जमीन में लगायी गयी मकई की फसल कड़ी धूप से प्रभावित हो रही है. कड़ी धूप से खेतों की नमी सूख गयी है, दरार पड़ने से मकई फसल का ग्रोथ कमजोर हो रहा है. मकई पौधे के पत्ते नमी के कमी से ठिठुर गये हैं. उसमें वृद्धि बहुत धीमी गति से हो रहा है. अवगिल मौजे के किसान राकेश रौशन ने बताया कि मौसम सूखा-रुखा रहने से यहां किसान शत-प्रतिशत मकई लगाये हैं लेकिन तपती धूप में फसलों की हालत ठीक नहीं है. खेतों में पौधे की संख्या घट रही है. जिससे उपज दर प्रभावित हो सकती है. फसल की स्थिति से किसान चिंतित हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >