बड़हिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, नये जिलाध्यक्ष चयन को आवेदन आमंत्रित

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक की गयी

बड़हिया. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक की गयी. इसमें कांग्रेस पार्टी की ओर से नियुक्त एआइसीसी प्रेक्षक शमीना शफीक मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. प्रेक्षक ने प्रखंड के नेताओं व कार्यकर्ताओं से आमने-सामने संवाद कर संगठन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली व सुझाव आमंत्रित किये. उन्होंने कहा कि पार्टी को मतदान केंद्र स्तर तक सक्रिय और संगठित बनाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है. संगठन सृजन अभियान के तहत लखीसराय जिला कांग्रेस कमेटी के नये जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गयी. इसके लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं से आवेदन और सुझाव आमंत्रित किये गये हैं, ताकि लोकतांत्रिक तरीके से योग्य नेतृत्व का चयन हो सके. बैठक की अध्यक्षता बड़हिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह ने की. इस दौरान लखीसराय जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश, संजीव कुमार सिंह, अलख निरंजन, चुनचुन सिंह, अनिल सिंह, सच्चिदानंद सिंह, मिथिलेश सिंह, संजय सिंह, मनीष कुमार, अजीत पासवान, मुकेश रजक, श्रीकांत ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >