गांव-गांव जाकर राहुल चिंतन शिविर चलायेगी कांग्रेस

कांग्रेस जिले के सभी गांव में राहुल चेतना शिविर के माध्यम से संपर्क अभियान चलायेगी

कार्यकारी जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद कही बात लखीसराय. शहर के चितरंजन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिला के सभी कांग्रेसजनों से आह्वान करते हुए कहा कि आ अब लौट चलें और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें के नारे के साथ कांग्रेस जिले के सभी गांव में राहुल चेतना शिविर के माध्यम से संपर्क अभियान चलायेगी. पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष तथा प्रदेश प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव प्रभात कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार पप्पू, सुवींद्र कुमार शर्मा, बड़हिया के पूर्व नप अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव महेश यादव, नरेश कुमार, देवशरण सिंह, चुन्नू सिंह, विनय कुमार सिंह, सूरजभान सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी देवी, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, छोटू कुमार, अजय कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >