पोठिया में बनेगा सीआइएसएफ का ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट

पोठिया में बनेगा सीआइएसएफ का ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के लिए चिंहित भूमि का अधिकारियों ने मंगलवार को निरीक्षण किया. सीआइएसएफ के वरीय अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ बुढ़नई पंचायत के डांगीबस्ती आदिवासी टोला पहुंचकर लंबी चर्चा की. सीआइएसएफ के आइजी प्रबोध चंद्रा ने चिन्हित स्थल की भौगोलिक स्थिति, संपर्क मार्ग व आवश्यक सुविधाओं बिजली, पानी का जायजा लिया, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकें. उल्लेखनीय है कि पोठिया अंचल अंतर्गत मौजा बुढ़नई के खाता संख्या -1136 खेसरा संख्या -4073, 4074, 4075, 4078, 4080, 4079 से कुल 110 एकड़ भूमि जिला प्रशासन ने सीआईएसएफ के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के लिए उपलब्ध कराई है. बता दें कि सीआईएसएफ भारत का एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जो देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक और रणनीतिक संस्थानों की सुरक्षा करता है. इसकी स्थापना 10 मार्च 1969 को की गई थी, ताकि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और संवेदनशील परिसरों को सुरक्षित रखा जा सके. वर्तमान समय में सीआईएसएफ हवाई अड्डों, मेट्रो, नेटवर्क सहित परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा है. यह बल आधुनिक तकनीक, अनुशासन और प्रोफेशनल कार्यशैली के लिए जाना जाता है. मौके पर सीआईएसएफ के आइजी प्रबोध चन्द्रा, वरीय अधिकारी अमित माथुर व विशाल दुबे, डीएम विशाल राज, एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ-टू मंगलेश कुमार सिंह, पोठिया सीओ, राजस्व कर्मचारी व अंचल अमीन मौजूद थे.

क्या कहते हैं डीएम

डीएम विशाल राज ने कहा कि पोठिया प्रखंड के मौजा बुढ़नई में ट्रेनिग इंस्टिट्यूट बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए 110 एकड़ भूमि चिह्नित की गयी है. फाइनल होते ही आगे की जानकारी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >