सड़क सुरक्षा को ले स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूक रैली

समाहरणालय स्थित गांधी मैदान से जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैनर तले जागरूकता रैली निकाली गयी.

डीएम, डीटीओ, एमवीआई ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना

लखीसराय. समाहरणालय स्थित गांधी मैदान से जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैनर तले जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली को डीएम मिथिलेश मिश्र, डीटीओ मुकुल पंकज मणि, एमवीआई प्रतीक कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया. गांधी मैदान से मुख्य सड़क होते हुए जागरूकता रैली आरलाल कॉलेज तक पहुंची. इस बीच बच्चों ने लोगों को हेमलेट लगाकर चलने की सलाह दी. वहीं ओवर स्पीड नहीं चलने को लेकर सलाह दी गयी. चार पहिया वाहन चालक से सीट बेल्ट लगाकर चलने के लिए नारा दिया गया. बिना हेमलेट के बाइक सवार को विलेन एवं हेमलेट पहनकर चलने वाले को बच्चों ने हीरो का उपमा दिया. जागरूकता रैली के साथ-साथ डीटीओ व एमभीआई भी चल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >