स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ के बच्चों को किया गया सम्मानित

स्टार परफॉर्मर ऑफ मंथ यह सम्मान उन छात्रों को प्रदान किया गया. जिन्होंने मार्च माह में अधिक अंक प्राप्त किये हैं.

लखीसराय. स्थानीय माउंट लिटरा जी स्कूल में छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से “स्टार परफॉर्मेंस ऑफ द मंथ” और “प्राइड ऑफ माउंट लिट्रा जी स्कूल” की घोषणा की गयी. यह पहल विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने तथा उनके आत्मविश्वास को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है. स्टार परफॉर्मर ऑफ मंथ यह सम्मान उन छात्रों को प्रदान किया गया. जिन्होंने मार्च माह में अधिक अंक प्राप्त किये हैं. चयनित छात्रों को स्कूल द्वारा विशेष पहचान बैज प्रदान किया जायेगा. जिसमें वर्ग नर्सरी के आरव राज, जूनियर केजी के मुस्कान, सीनियर केजी के आराध्या रॉय, वर्ग प्रथम के शौर्या, वर्ग द्वितीय के आरुष गौरव और मयंक कुमार, वर्ग तृतीय की नौशीन सबा, ओजस श्रीवास्तव और सार्थक राज, वर्ग चतुर्थ के आयु रिदाय भारद्वाज, वर्ग पंचम की काशवी श्रीवास्तव, वर्ग षष्ठ की माही भारती, वर्ग सप्तम के कुमार अभिराज अमन, वर्ग अष्टम के पीयूष कुमार ने अपने नाम किया. वहीं प्राइड ऑफ माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल यह सर्वोच्च सम्मान उन छात्रों को प्रदान किया गया. जिन्होंने अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया है. इस सम्मान के साथ छात्रों को एक विशेष “प्राइड बैज” भी दिया गया, जो उनकी लगन, अनुशासन एवं शैक्षणिक समर्पण का प्रतीक होगा. यह बैज विद्यालय परिसर में उनकी विशेष पहचान बनेगा. स्कूल के चेयरमैन संजीव स्नेही ने बताया कि इन पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को लक्ष्य की ओर केंद्रित रखना, प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना तथा सकारात्मक सोच को विकसित करना है. यह पहल छात्रों को केवल अंक प्राप्त करने के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करेगी. इस दौरान विद्यालय की सेक्रेटरी विजेता स्नेही द्वारा सभी बच्चों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >