चानन जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के अध्यक्ष सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय कुमारी ज्योत्सना के निर्देशानुसार एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन लखीसराय प्रखंड के वृंदावन ग्राम के आरके मैथमेटिक्स ट्यूटोरियल में किया गया. 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत यह आयोजन किया गया. शिविर में अधिकार मित्र अजय कुमार यादव, कोचिंग संस्थान के निदेशक विकास कुमार, शिक्षक रवीश कुमार, नेहरू युवा विकास समिति वृंदावन के सचिव भोला कुमार सहित लगभग 50 की संख्या में छात्र मौजूद थे. इस दौरान बाल विवाह से होने वाले नुकसान को बताते हुए कहा गया कि इससे लड़कियों का विकास अवरूद्ध हो जाता है. साथ ही आने वाले भविष्य में भी कई समस्याएं सामने आती है. बाल विवाह को एक सामाजिक बुराई बताते हुए इसके प्रति लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया.
बाल विवाह से लड़कियों का विकास होत है अवरूद्ध
जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के अध्यक्ष सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय कुमारी ज्योत्सना के निर्देशानुसार एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
