चानन प्रखंड के मलिया पंचायत के मानपुर निवासी एवं भूतपूर्व मुखिया अर्जुन कुमार बिंद के पुत्र कुमार आशुतोष ने यूजीसी की ओर से आयोजित नेट-जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल किया है. कुमार आशुतोष ने इस प्रतिष्ठित एवं कठिन परीक्षा में 99.21 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे चानन प्रखंड में हर्ष का माहौल है. इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, इटौन पंचायत के भूतपूर्व मुखिया धनराज प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार आनंद, श्रवण साव, बीरेंद्र प्रभाकर, करुण यादव, महूलिया उमाशंकर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता वकील बिंद ने कहा कि कुमार आशुतोष बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं. उन्होंने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से शिक्षा प्राप्त की है व इस सफलता से उसने चानन क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
चानन के लाल को नेट-जेआरएफ में मिला 99.21 परसेंटाइल
प्रखंड के मलिया पंचायत के मानपुर निवासी एवं भूतपूर्व मुखिया अर्जुन कुमार बिंद के पुत्र कुमार आशुतोष ने यूजीसी की ओर से आयोजित नेट-जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल किया है
