चानन में विद्यालय सफाई कर्मियों ने दिया एक दिवसीय धरना, 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

चानन प्रखंड में विद्यालय सफाई कर्मियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. अपनी मांगों पर ध्यान न देने का आरोप लगाते हुए दर्जनों सफाई कर्मी बीईओ कार्यालय पर दिनभर डटे रहे.

चानन : विद्यालय सफाई कर्मी संघ (एक्टू) के बैनर तले 18 अगस्त 2026 को चानन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया. सफाई कर्मियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर दिनभर प्रदर्शन किया. धरना सुबह शुरू होकर शाम चार बजे तक चला.

इस दौरान दर्जनों सफाई कर्मी बैनर के साथ बीईओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे रहे. प्रदर्शन में कामरेड शिवनंदन पंडित, कामरेड उपेंद्र कुमार तांती, कामरेड बिंदेश्वरी मांझी और कामरेड दीनदयाल यादव समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे.

मांगों पर ध्यान नहीं देने का लगाया आरोप

धरने में शामिल प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है. कर्मियों ने कहा कि गरीब और मेहनतकश वर्ग की आवाज नहीं सुनी जा रही है, जिसके कारण उन्हें अपने हक के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है.

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांग पत्र

धरना समाप्त होने के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड शिक्षा कार्यालय में मांग पत्र सौंपा. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में मौजूद नहीं रहने पर ललिता देवी, प्रेमलता देवी, अंजू देवी, माया देवी और कंचन देवी की टीम ने कार्यालय में मौजूद कंप्यूटर कर्मी को मांग पत्र सौंपा.

प्रदर्शनकारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों पर जल्द पहल करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >