भक्ति व उल्लास के साथ चैती दुर्गा पूजा संपन्न, रहा भक्ति का माहौल

क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा का महापर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ संपन्न हो गया

पीरीबाजार क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा का महापर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ संपन्न हो गया. नौ दिनों तक शक्ति की उपासना के बाद आज प्रतिमा विसर्जन के साथ इस अनुष्ठान का समापन होगा. पूरे उत्सव के दौरान क्षेत्र के मंदिरों व मां के पंडालों में भक्ति का सैलाब उमड़ा रहा, वहीं प्रशासन की मुस्तैदी ने शांति व्यवस्था को अटूट बनाये रखा है. विसर्जन को लेकर सुरक्षा सख्त प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीरी बाजार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. अनुमंडल प्रशासन के निर्देशानुसार पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. थाना स्तर पर पुलिस की विशेष टीमें इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं. शांति समिति और पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण विसर्जन करवाने की बात कही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विसर्जन के दौरान हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. वहीं थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. साथ ही दंडाधिकारी ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार विद्यार्थी तथा एएसआई सूरज कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी लगातार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैनात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >