जनगणना पूर्णतः डिजिटल ढंग से की जायेगी संपन्न: डीएम

जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया

-भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न -प्रथम चरण में होगा मकान सूचीकरण व मकान गणना का कार्य लखीसराय. जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया. मकान सूचीकरण व मकानों की गणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों सहित अनुशासकीय सेवकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य की महत्ता एवं इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जायेगी, जिससे कार्य की पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित होगी. प्रशिक्षण सत्र में मकान सूचीकरण के दौरान अपनायी जाने वाली सावधानियों, फील्ड कार्य की पारिस्थितिकी तथा डेटा संग्रहण की विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. पर्यवेक्षकों को उनके कर्तव्यों के साथ-साथ विधिक प्रावधानों एवं उनके अधिकारों से भी अवगत कराया गया, ताकि वे कार्य के दौरान आने वाली किसी भी चुनौती का प्रभावी ढंग से समाधान कर सकें. इस अवसर पर यह भी बताया गया कि मकान सूचीकरण के दौरान किसी भी परिवार की गणना करते समय यह विशेष ध्यान रखा जाय कि यदि किसी परिवार के एक से अधिक निवास स्थान हैं, तो उनकी गणना उसी स्थान पर की जाय, जहां वे वर्ष के अधिकांश समय निवास करते हैं. इसके साथ ही भवनों की संख्या निर्धारण एवं नगरीय नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया पर भी विस्तृत चर्चा की गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राम विनोद यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी पिंटू कुमार एवं विशिष्ट शिक्षक श्री कुमार गौरव ने प्रशिक्षण प्रदान किया. वहीं राज्य स्तर के नोडल अधिकारी के रूप में राधेश्याम कुमार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का आह्वान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >