तीन परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई 12वीं ली गयी भौतिकी की परीक्षा

जिला मुख्यालय के तीन परीक्षा केंद्रों पर चल रही सीबीएसई परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को 12वीं के 386 में से 377 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी

परीक्षा 377 परीक्षार्थियों ने लिखी अपनी किस्मत, डीएवी केंद्र पर नौ परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

लखीसराय

जिला मुख्यालय के तीन परीक्षा केंद्रों पर चल रही सीबीएसई परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को 12वीं के 386 में से 377 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. डीएवी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर सीबीएसई 12वीं बोर्ड की भौतिकी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में हुई. इस केंद्र पर डीएवी के प्राचार्य डॉ निरंजन कुमार केंद्राधीक्षक बनाये गये हैं. इस केंद्र पर भौतिकी विषय में पंजीकृत कुल 215 परीक्षार्थियों में से नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 28 छात्र-छात्राओं में शत प्रतिशत परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया. इस केंद्र पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एचएस मीणा केंद्राधीक्षक बनाये गये हैं. नाथ पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत कुल 143 परीक्षार्थियों में शत प्रतिशत परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए अपने भविष्य की मजबूत नींव खड़ा करने का प्रयास किया है. सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली से प्राधिकृत जिला समन्वयक नाथ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नाथ अभिनव ने बताया कि जिला मुख्यालय के सभी तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा संचालित हो रही है. परीक्षा केंद्र पर सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया. मुख्य द्वार पर छात्रों की सघन जांच, पहचान-पत्र की जांच एवं समयबद्ध प्रवेश सुनिश्चित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य ने सभी उपस्थित परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि परिश्रम और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया. विद्यालय प्रबंधन परीक्षा की शेष तिथियों में भी इसी प्रकार की सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >