किऊल स्टेशन के गुड्स सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते CBI ने दबोचा, सहयोगी भी गिरफ्तार

CBI Raid: लखीसराय के किऊल रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के गुड्स सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि दो दिन तक इसकी भनक किसी को नहीं लगी. बाद में पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की. घटना के बाद रेलवे कर्मियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट

CBI Raid: लखीसराय जिले के किऊल रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुड्स सुपरवाइजर पी. सुबंधु को एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में उनके सहयोगी मनीष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों को सीबीआई टीम अपने साथ लेकर चली गई.

माल गोदाम में हुई गोपनीय कार्रवाई

जानकारी के अनुसार शुक्रवार 10 जुलाई की शाम सीबीआई की टीम ने रेल यार्ड स्थित माल गोदाम में जाल बिछाकर कार्रवाई की. आरोप है कि गुड्स सुपरवाइजर पी. सुबंधु एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे. इसी दौरान टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया. कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय तरीके से की गई, इसलिए तत्काल इसकी जानकारी बाहर नहीं आ सकी.

दो दिन बाद सामने आया मामला

रेलवे माल गोदाम स्टेशन से कुछ दूरी पर एकांत क्षेत्र में स्थित होने के कारण गिरफ्तारी की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच सकी. रविवार को मामला सामने आने के बाद रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई.

सीपीआरओ ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने गुड्स सुपरवाइजर और उनके सहयोगी की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी की पुष्टि की. हालांकि उन्होंने कहा कि मामला सीबीआई से जुड़ा है, इसलिए विस्तृत जानकारी एजेंसी की ओर से ही जारी की जाएगी.

रेलवे कर्मियों में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई

CBI Raid: पी. सुबंधु के साथ उनके सहयोगी मनीष कुमार की गिरफ्तारी के बाद रेलवे कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल है. बताया जा रहा है कि पी. सुबंधु रेलवे यूनियन से भी जुड़े रहे हैं. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी ने रेलकर्मियों को भी चौंका दिया है. अब सभी की नजर सीबीआई की आगे की जांच और आधिकारिक बयान पर टिकी हुई है.

READ ALSO: मद्य-निषेध दरोगा परीक्षा को लेकर लखीसराय पुलिस अलर्ट: रातभर चला 'रोको-टोको अभियान'



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >