सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विगत रविवार को मारपीट मामले में प्रथम पक्ष द्वारा दो तथा दूसरे पक्ष द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष के अलीनगर गांव के रहने वाले स्व. बटेश्वर शुक्ला के पुत्र अनिल शुक्ला द्वारा गांव के ही गुंजन सिंह एवं उनके पुत्र मोनू सिंह के अलावे तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में विरोधी पक्ष पर नशे की हालत में घर में घुसकर मारपीट एवं स्वर्ण आभूषण छिनतई का आरोप लगाया गया है तथा जान से मारने की धमकी दी गयी. इधर, दूसरे पक्ष के अलीनगर निवासी गुंजन सिंह की पत्नी गुंजनी देवी के द्वारा अलीनगर गांव रहने वाले अनिल शुक्ला एवं उसके पुत्र पुरुषोत्तम कुमार, स्व. मुकुंद शुक्ला के पुत्र रोहित शुक्ला एवं स्व. बटेश्वर शुक्ला के पुत्र नागेश्वर शुक्ला पर लाठी डंडों से लैस होकर घात लगाकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने कहा है कि 30 मार्च की शाम हुई शादी की खरीदारी के लिए अपने पुत्र के साथ बाजार जा रही थी. तभी गांव के अंतिम छोर पर सकलदीप टोला के पास घात लगाये विरोधी पक्ष ने मारपीट कर पर्स से 30 हजार रुपये एवं मोबाइल छीन लिया. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
