मजदूर अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान

मजदूर अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान

राज्य महासचिव अजय कुमार ने मजदूरों के अधिकारों पर की जोरदार चर्चा, जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय

सूर्यगढ़ा. अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) जिला कमेटी लखीसराय की बैठक रविवार को सूर्यगढ़ा भाकपा कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नागेश्वर यादव ने की. बैठक में एटक के राज्य महासचिव अजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में एटक के बैनर तले मजदूरों को गोल बंद कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया. साथ ही संगठन को सुदृढ और प्रभावी बनाने के लिए जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

एटक राज्य महासचिव अजय कुमार ने मजदूरों के अधिकारों पर चर्चा करते हुए कहा कि पहले मजदूरों से मनमाने तरीके से काम लिया जाता था, लेकिन संघर्ष के बाद 8 घंटे कार्य, 8 घंटे विश्राम व 8 घंटे सामाजिक सरोकार का नियम लागू हुआ. उन्होंने कहा कि देश की आजादी में एटक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

उन्होंने यह भी बताया कि 1990 के बाद निजीकरण के दौर में मजदूरों के अधिकार लगातार छीने जा रहे हैं. चार लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं और सरकार फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट के तहत मनमाने तरीके से कर्मचारियों को हटा सकती है. उन्होंने मजदूरों को जागरुक होने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

बैठक को जिला महासचिव जनार्दन सिंह, भाकपा के राज्य नेता जितेंद्र कुमार, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सेवांजलि के महामंत्री विकास कुमार समेत कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर सुमित कुमार सिंह, शंकर सिंह, सीताराम सिंह उर्फ अमीन साहब, निर्माण कामगार प्रमोद महतो, महिला नेत्री अनीता देवी व भाकपा के सूर्यगढ़ा अंचल मंत्री कैलाश प्रसाद सिंह उर्फ इंजीनियर सहित कई लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >