करंट की चपेट में आकरो भैंस की मौत

नगर क्षेत्र के राजाजी ठाकुबाड़ी के समीप शनिवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गयी

-पशुपालक ने प्रशासन से लगायी उचित कार्रवाई व मुआवजे के लिए लगायी गुहार

बड़हिया

नगर क्षेत्र के राजाजी ठाकुबाड़ी के समीप शनिवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गयी. घटना को लेकर पीड़ित पशुपालक ने बड़हिया थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है. जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के चरकापत्थर थाना अंतर्गत बंदरमारा गांव निवासी डोमन यादव के पुत्र शिवन यादव शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने मवेशियों का जत्था लेकर सिमरिया दियारा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बड़हिया बाजार होते हुए जैसे ही वे राजाजी ठाकुबाड़ी के पास पहुंचे, सड़क पर आ-जा रही गाड़ियों के कारण उन्होंने मवेशियों को किनारे करने का प्रयास किया. इसी क्रम में एक दुधारू भैंस सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से सट गयी. पशुपालक को लगा कि भैंस सुरक्षित निकल जायेगी, लेकिन पोल में पहले से करंट प्रवाहित था, जिससे भैंस वहीं चिपक गयी और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के किसानों की मदद से किसी तरह भैंस के शव को पोल से अलग कर किनारे किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >