असहायों के बीच प्रखंड प्रशासन की ओर से बांटा गया कंबल

प्रखंड में प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है.

हलसी. प्रखंड में प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. इस क्रम में हलसी प्रखंड के कैंदी एवं हलसी पंचायत के शेखपुरवा गांव एवं हलसी गांव के महादलित टोला पहुंचकर बीडीओ अर्पित आनंद, अंचलाधिकारी अंजली, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र मंडल, हलसी मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने दो दर्जन लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर बीडीओ ने बताया कि पंचायत के बेहद गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. जनता के हर सुख-दुख में सरकार साथ है. ठंड को देखते हुए प्रखंड में लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है. आने वाले समय में और कंबल का वितरण किया जायेगा. मौके पर स्थानीय लोगों ने गांव की समस्याओं से बीडीओ को अवगत कराया. बीडीओ ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >