चक्रवर्ती सम्राट अशोक की मनायी गयी जयंती

शहर के नया बाजार कुशवाहा मार्केट स्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यालय में शनिवार को अखंड भारत के निर्माता महान योद्धा चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनायी गयी.

लखीसराय. शहर के नया बाजार कुशवाहा मार्केट स्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यालय में शनिवार को अखंड भारत के निर्माता महान योद्धा चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनायी गयी. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा ने की. मौके पर आंगतुकों द्वारा चक्रवर्ती सम्राट के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सम्राट अशोक विश्व प्रसिद्ध व शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे. सम्राट अशोक बौद्ध धर्म के सबसे प्रतापी राजा थे. उन्होंने बौद्ध धर्म का प्रचार भारत समेत एशिया के कई देशों में किया. जिससे वे धर्म प्रचारक के रूप में प्रसिद्ध हुए. मौके पर मोर्चा के प्रदेश महासचिव राजकुमार कुशवाहा, जगदीश महतो, जितेंद्र कुमार, हेमंत कुमार, राजेश कुमार, देव कुमार, सुबोध कुमार, सोनेलाल ठाकुर, अजीत रावत, मुरारी कुमार, रवींद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >