तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, लखीसराय रेफर

स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना उफरौल हनुमान मंदिर के समीप की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 25, उफरौल निवासी मिशरलाल महतो के पुत्र विक्की कुमार बाइक से जैतपुर की ओर से बड़हिया आ रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उफरौल हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >