सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत

सूर्यगढ़ा. माणिकपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप सड़क हादसे में घायल बाइक सवार मिथुन पासवान की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. सात मई को माणिकपुर पथ में गोपालपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मिथुन पासवान सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया था. जहां से नाजुक स्थिति में मिथुन पासवान को पीएमसीएच रेफर किया गया था. मिथुन की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इधर, मामले को लेकर मृतक की पत्नी सपना देवी के लिखित बयान पर माणिकपुर थाने में कांड संख्या 37/24 के तहत अज्ञात ट्रैक्टर के चालक एवं मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >