बाइक ने मारी साइकिल को टक्कर, दो घायल

हलसी थाना क्षेत्र के लखीसराय-सिकंदरा मार्ग की घटना

हलसी थाना क्षेत्र के लखीसराय-सिकंदरा मार्ग की घटना प्रतिनिधि, लखीसराय. जिले के लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित प्रेमडीहा के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सब्जी बेच रहे साइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी. इसमें साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया. वहीं बाइक सवार युवक को भी चोटें आयी है. घायल दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया गया. जहां उपस्थित चिकित्सक ने दोनों घायल की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया. घायल बाइक सवार युवक की पहचान सदायबीघा निवासी रोहित राम के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. जबकि साइकिल सवार व्यक्ति रघुनंदन बीघा निवासी स्व. अयोध्या महतो के पुत्र राम बालक महतो के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >