Bihar News: बिहार में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पप्पू यादव समेत 6 गिरफ्तार

Bihar News: लखीसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार समेत 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Bihar News: लखीसराय के एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना पुलिस और STF ने सूर्यगढ़ा थाना इलाके के आनंदपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. साथ ही पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री संचालक समेत 6 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

40 पिस्टल बरामद

पुलिस ने इस मिनी गन फैक्ट्री से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, अधूरी बनी 40 पिस्टल, 20 स्लाइडर, 45 बैरल, 21 बट ग्रिप, 10 बॉडी प्लेट, ड्रिल, लेथ, मिलिंग मशीन जनरेट साउंड बॉक्स और दो बाइक समेत हथियार बनाने वाली कई मशीनों को बरामद किया है.

संयुक्त अभियान में खुलासा

इस संबंध में लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि आनंदपुर गांव निवासी प्रेम कुमार के घर में कई महीनों से अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. इस सूचना के बाद STF SOG 1 पटना और लखीसराय जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई.

इनकी हुई गिरफ्तारी

इस छापेमारी में मुंगेर निवासी प्रेम कुमार उर्फ पप्पू यादव के अलावा, बिट्टू कुमार उर्फ मोहम्मद खान, मोहम्मद चांद, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद शाहनवाज और मोहम्मद राज ऊर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि अवैध हथियार का निर्माण कर आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम किया जा रहा था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डेयरी की आड़ में अवैध हथियार का धंधा

उन्होंने कहा कि डेयरी की आड़ में अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा था. ड्रिल और लेथ मशीन की आवाज बाहर न निकले और आसपास के लोगों को किसी तरह का कोई संदेह न हो इसके लिए जेनरेटर चलाकर तेज आवाज में साउंड बॉक्स बजाया जाता था.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में बारातियों की भीड़ में घुस गई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, 16 जख्मी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >