Bihar News: गया-हावड़ा एक्सप्रेस में गोली मारकर युवक की हत्या, ट्रेन में मर्डर कर फरार हुए अपराधी

Bihar News: गया-हावड़ा एक्सप्रेस में लखीसराय के युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मची हुई है.

Bihar News: बिहार के लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है. किऊल रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ने पर 13024 डाउन गया-हावड़ा एक्सप्रेस में एक युवक की गोली मार दी गयी है. गोली लगने के बाद युवक की मौत ट्रेन में ही गयी. मृतक का नाम धर्मेंद्र साहु बताया जा रहा है. मृतक युवक लखीसराय सदर प्रखंड के महिसोना गांव का निवासी था. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने चेन पुलिंग कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ट्रेन में युवक की हत्या कर फरार हो गए अपराधी

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने 13024 डाउन गया-हावड़ा एक्सप्रेस सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. गया-हावड़ा एक्सप्रेस जैसे ही किऊल रेलवे स्टेशन से कुछ दूर आगे बढ़ी, तभी तीन-चार की संख्या में सवार अपराधियों ने युवक में सटाकर गोली मार दी. गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद ट्रेन में अफरा तफरी मच गयी. इसके बाद अपराधियों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर फरार हो गए.

ट्रेन में युवक की मर्डर के बाद जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि 13024 डाउन गया-हावड़ा एक्सप्रेस में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. युवक के पास से एक पहचान पत्र मिला है. पहचान पत्र के अनुसार मृतक युवक लखीसराय सदर प्रखंड के महिसोना गांव का निवासी था. हालांकि इसका सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह घटना कुछ देर पहले घटी है. फिलहाल कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगा. मृतक युवक के पास से जो दस्तावेज मिले है, वे जमीन विवाद से जुड़ा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. यात्रियों से पूछताछ और मिले दस्तावेजों के आधार पर ऐसा प्रतित हो रहा है कि भूमि विवाद की वजह से हत्या की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >