अब अंधेरे व गड्ढों का नहीं, शिक्षा व रोजगार का बिहार है : डॉ प्रेम कुमार

अब अंधेरे व गड्ढों का नहीं, शिक्षा व रोजगार का बिहार है : डॉ प्रेम कुमार

विधानसभा अध्यक्ष ने गिनायी सरकार की उपलब्धियां, कहा- अगले पांच वर्षों में 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

लखीसराय. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लखीसराय जिले काफी विकास हुआ है, आगे और जो बची विकास योजनाएं उसे जल्द ही पूरा किया जायेगा, उक्त बातें बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ प्रेम कुमार ने कही. विधानसभा अध्यक्ष पटना से जमुई में एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत कर जाने के क्रम में जिला अतिथिशाला गृह में प्रेसवार्ता की. उन्होंने कहा कि जबसे बिहार में एनडीए की सरकार बनी है, तब से कानून का राज है. महिला, किसानों, युवा व गरीबों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ व पीएम उज्वला योजना व मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ धरातल पर दिख रहा है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. इससे विकसित व आत्मनिर्भर राज्य बनेगा. उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी पांच वर्षों में एक लाख लोगों को नौकरी व रोजगार दी जायेगी. इससे लोगों को अन्य परदेसों में रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में जो लाभुक छूट गये हैं, उन्हें चिन्हित कर योजना का लाभ दिलाया जायेगा. इसके लिए सरकार संकल्पित है. विस अध्यक्ष ने कहा कि पहले अंधेरे व सड़क वाले गड्डे का बिहार थे, लेकिन अब शिक्षा व रोजगार का बिहार है. वहीं दो दिन पूर्व भागलपुर जिले के सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर कार्यपालक पदाधिकारी को गोली मारकर हत्या मामले में चर्चा करते हुए कहा कि यह नया बिहार है. यहां कोई भी अपराध करने वाला बख्शा नहीं जायेगा. इससे पूर्व अतिथिशाला में विस अध्यक्ष के आगमन पर एडीएम नीरज कुमार व डीडीसी सुमित कुमार सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने बुके भेंटकर स्वागत किया. मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, अमरजीत देवगन, चेंबर अध्यक्ष विकाश कुमार, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद, महासचिव नीरज कुमार, सोनू ड्रोलिया, रितेश ड्रोलिया, कुंदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >