भंडार की टीम ने संग्रामपुर की टीम को 22 रनों किया पराजित

गांधी स्मारक क्रिकेट क्लब भंडार द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 15 फरवरी से शुरू किया गया था

गांधी स्मारक क्रिकेट क्लब भंडार द्वारा आयोजित किया गया था क्रिकेट टूर्नामेंट

चानन. गांधी स्मारक क्रिकेट क्लब भंडार द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 15 फरवरी से शुरू किया गया था. जिसका फाइनल मुकाबला मंगलवार को भंडार टीम और संग्रामपुर टीम के बीच खेला गया. जिसमें भंडार के टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. भंडार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गयी. वहीं लक्ष्य की पीछा करने उतरी संग्रामपुर की टीम भंडार के घातक गेंदबाजी के आगे टीक नहीं पायी और 116 रनों पर सिमट गयी, जिससे भंडार की टीम 22 रनों से फाइनल मैच जीतने में कामयाब रही. खेल समाप्ति की उपरांत विजयी टीम के खिलाड़ी चंदन कुमार को 20 रन बनाने व चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आकाश कुमार को दिया गया. विजेता टीम को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव द्वारा एक 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है. जबकि उपविजेता टीम को संग्रामपुर पंचायत के मुखिया दीपक सिंह द्वारा 51 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया. विजेता एवं उपविजेता टीम को स्काई विजन स्कूल के डायरेक्टर सह जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव बबलू शर्मा एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गौतम मंडल, चानन थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार सिंह, मुखिया दीपक सिंह, पंचायत समिति सदस्य निरंजन पासवान, पूर्व मुखिया उमेश महतो, बीके भंडारी, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा, प्रसादी यादव, चांदी यादव द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी दिया गया. इससे पूर्व बबलू शर्मा ने सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि चानन में प्रतिभाओं की कमी नहीं है सिर्फ उसे तरस कर अच्छे मार्गदर्शन देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कोई भी खेल हो खेल भावना से सभी को खेलना चाहिए ताकि आपस में भाईचारा और प्रेम बना रहे. टूर्नामेंट का आयोजन विवेक कुमार पासवान, राजकमल प्रियदर्शी, निवास कुमार सहित अन्य युवकों के द्वारा किया गया था. प्रतियोगिता के दौरान जिला के जाने-माने कॉमेंटेटर मनोज मेहता एवं माइकल जबकि अंपायर के भूमिका में धर्मेंद्र गुप्ता एवं परशुराम कुमार उपस्थित थे.

———————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >