सीओ के अतिरिक्त प्रभार में बीडीओ, डोगल वेरीफाई के बाद होगा काम

अंचलाधिकारी व राजस्व पदाधिकारी के अनिश्चित हड़ताल पर जाने के बाद अब राजस्व कर्मचारी भी अधिकारियों की मांगों के समर्थन में अनिश्चित हड़ताल पर जा सकते है

– दो फरवरी से सीओ व आरओ हड़ताल पर, राजस्व संबंधित कार्य बाधित -बीडीओ को प्रभार दिये जाने के बाद डोंगल बनाने में होगी देरी -लोगों को आय आवासीय बनाने एवं राजस्व संबंधित कार्य संपन्न कराने के लिए करना पड़ सकता है इंतजार लखीसराय. अंचलाधिकारी व राजस्व पदाधिकारी के अनिश्चित हड़ताल पर जाने के बाद अब राजस्व कर्मचारी भी अधिकारियों की मांगों के समर्थन में अनिश्चित हड़ताल पर जा सकते है. बिहार राज्य राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर सभी सीओ एवं आरओ हड़ताल पर दो फरवरी को चले गये. वहीं राजस्व कर्मचारी गोप गुट से संबद्ध है जिससे कि राजस्व कर्मचारी को गुट के आह्वान पर ही हड़ताल पर जा सकते हैं. इधर, सीओ एवं आरओ के हड़ताल पर जाने के बाद तत्काल प्रभाव से एडीएम नीरज कुमार ने सभी बीडीओ को सीओ एवं आरओ का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है, लेकिन जब तक बीडीओ का डोंगल वेरीफाई पटना से नहीं हो जाता तब तक एक आवासीय, आय या अन्य कोई प्रमाण पत्र भी नहीं बनना है. जबकि राजस्व संबंधित कई कार्य अभी भी सदर अंचल समेत अन्य अंचल में लंबित है. जिसे लेकर लोग अंचल का चक्कर काट रहे है. एक तरफ किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन किसानों के पूर्वज के नाम से जमीन है उन्हें उनके हिस्से की जमीन किसान के नाम जमाबंदी करना है, लेकिन राजस्व अधिकारियों के हड़ताल पर जाने के बाद कई कार्य बाधित हो रहा है. राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने के बाद प्रभार के अधिकारी भी राजस्व संबंधित कार्य करने में अक्षम साबित हो सकते हैं. बोले अधिकारी अपर समाहर्ता नीरज कुमार ने बताया कि सीओ का प्रभार सभी बीडीओ को दिया गया है. बीडीओ का डोंगल नहीं आने तक कार्य प्रभावित रह सकता है. उन्होंने कहा डोंगल पटना के अधिकारियों के द्वारा पास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >