नेशनल गेम में बड़हिया की बेटी रिचा ने बढ़ाया बिहार का मान, 3000 मीटर रेस वॉक में हासिल किया 18वां स्थान

खुटाहा गांव की बेटी रिचा कुमारी ने लुधियाना में नेशनल गेम में 3000 मीटर रेस वॉक में 18वां स्थान पाकर बिहार का मान बढ़ाया है. सीमित संसाधनों के बावजूद, रिचा की मेहनत और लगन ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है.

लखीसराय, बड़हिया. पंजाब के लुधियाना में आयोजित नेशनल गेम में बड़हिया प्रखंड के खुटहा गांव की बेटी रिचा कुमारी ने बिहार का मान बढ़ाया है. रिचा ने 3000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 18वां स्थान हासिल किया. राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर रिचा ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.

गांव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची रिचा की सफलता

जय हिंद क्लब, खुटहा से जुड़ी रिचा कुमारी की इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने कहा कि रिचा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर खुटहा गांव से लेकर बिहार तक का गौरव बढ़ाया है. लोगों ने उम्मीद जताई कि रिचा इसी तरह निरंतर अभ्यास करती रहीं तो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगी.

प्रशिक्षक विजय सर के मार्गदर्शन में कर रही अभ्यास

रिचा की सफलता में जय हिंद क्लब, खुटहा और प्रशिक्षक सह फिजिकल टीचर विजय सर की भूमिका को अहम बताया गया है. क्लब सदस्यों का कहना है कि विजय सर की मेहनत और प्रशिक्षण का परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है. क्लब की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अभ्यास की सुविधा और लगातार प्रोत्साहन देने का प्रयास जारी रखने की बात कही गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके.

क्लब सदस्यों और ग्रामीणों ने दी बधाई

रिचा की सफलता पर जय हिंद क्लब के संयोजक अजय कुमार एवं गणेश कुमार, अध्यक्ष सुधीर कुमार, सचिव राम शोभा सिंह, कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ शिक्षक संदीप कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार एवं बंटी कुमार, वरिष्ठ अभियंता कुंदन कुमार, भारतीय सेना के वरिष्ठ आशुलिपिक रिबू सिंह, राजेश कुमार, मुखिया विपिन कुमार, रामलगन सिंह सहित क्लब के सभी सदस्यों और ग्रामीणों ने बधाई दी. सभी ने रिचा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >