डीजे पर प्रतिबंध से संचालक के रोजी-रोट पर संकट

डीजे पर प्रतिबंध से संचालक के रोजी-रोट पर संकट

प्रखंड कमेटी का गठन किया गया, सौरभ बने अध्यक्ष

सूर्यगढ़ा

स्थानीय बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की अपराह्न साउंड सिस्टम संचालक संघ लखीसराय के बैनर तले सूर्यगढ़ा प्रखंड के डीजे संचालकों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संदीप कुमार ने किया. इस बैठक में संघ द्वारा डीजे पर लगे प्रतिबंध में मानवीय आधार पर अनुमति प्रदान करने की मांग की गयी. डीजे संचालकों का कहना था कि पुलिस द्वारा जहां-तहां डीजे संचालकों की गाड़ी को रोका जा रहा है. उनसे लाइसेंस मांगा जाता है. कोई यह नहीं बताता कि लाइसेंस कहां से निर्गत होगा और इसके लिए किन कागजातों के साथ है किन पदाधिकारी से संपर्क करना होगा. जिला प्रशासन इसके लिए हमारा मार्गदर्शन करे. डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. हमें रात के 10 तक ही डीजे बजाने की अनुमति दी गयी है. दूरस्थ इलाके में रात के 10 बजे तक डीजे बजाने के बाद गाड़ी लेकर लौटने में एक से डेढ़ घंटा तक का समय लग जाता है. ऐसे में पुलिस गाड़ी को रोक कर परेशान करती है. प्रखंड में लगभग 135 डीजे संचालक हैं. आज ये बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. इनके साथ कुल 350 सौ लोग जुड़े हुए हैं. जिनके परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. डीजे संचालकों का कहना था कि वे सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार हैं. ध्वनि प्रदूषण के मानकों का भी ध्यान रखा जाता है. ऐसे में जिला प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले. बैठक में सभी डीजे संचालकों से नियमों का पालन करने तथा अपने साटा में पांच शर्तों का जिक्र करने का अनुरोध किया गया.

प्रखंड कमेटी का हुआ गठन-

बैठक में डीजे संचालक संघ का प्रखंड कमेटी का गठन हुआ. जिसमें मानिकपुर के सौरभ कुमार को अध्यक्ष, महेशपुर के अरविंद शर्मा को उपाध्यक्ष तथा अभयपुर के संदीप कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. मुस्तफापुर के कुणाल कुमार सचिव बनाये गये. अभयपुर के श्रेयांश कश्यप को उपसचिव तथा सूर्यगढ़ा के राहुल कुमार को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >