150वीं जयंती पर याद किये गये बाबा संत गाडगे

शहर के नया बाजार स्थित आरलाल कॉलेज स्थित सम्राट अशोक भवन में रविवार को रजक समाज लखीसराय के बैनर तले बाबा संत गाडगे की 150वीं जयंती मनाया गया

रजक समाज के बैनर तले सम्राट अशोक भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

लखीसराय

शहर के नया बाजार स्थित आरलाल कॉलेज स्थित सम्राट अशोक भवन में रविवार को रजक समाज लखीसराय के बैनर तले बाबा संत गाडगे की 150वीं जयंती मनाया गया. कार्यक्रम में जिलेभर से आये धोबी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति बैंक प्रबंधक सह रजक समाज लखीसराय के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रजक ने किया. वरिष्ठ शिक्षक विनोद रजक ने कहा कि बाबा संत गाडगे स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के महान प्रेरणास्रोत थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, स्वच्छता का संदेश फैलाने और शिक्षा को बढ़ावा देने में समर्पित कर दिया. उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार, महासचिव देवेंद्र रजक एवं कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार शामिल हुए. अतिथियों ने बाबा संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. साथ ही समाज के लोगों से शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है. यदि समाज के लोग एकजुट होकर आगे बढ़ें तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और बाबा संत गाडगे के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया. समारोह का समापन समाज की एकता, भाईचारे और सामाजिक उत्थान के संदेश के साथ किया गया. मौके पर बैंक प्रबंधक सुबोध रजक, श्याम सुंदर रजक, त्रिलोकी रजक, गौतम रजक, संजय रजक, इंद्रदेव रजक, पूर्व मुखिया गणेश रजक एवं मोहन रजक सहित अन्य लोग मौजूद थे.

—————————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >